September 20, 2026

डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद

Read Time:2 Minute, 42 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे सात युवकों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, मनिहारी से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 18/19 सितंबर की मध्य रात्रि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर मनिहारी थाना पुलिस सूचना संकलन एवं विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान 19 सितंबर को करीब 00:20 बजे सुल्तानपुर चौक के पास सूचना मिली कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति महियारपुर स्थित ईंट भट्ठा के पीछे बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गश्ती दल एवं डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी/सशस्त्र बल के साथ महियारपुर स्थित सुभाष मंडल के ईंट भट्ठा के पीछे घेराबंदी की। पुलिस की आहट पाकर वहां मौजूद युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद तनवीर (30), मोहम्मद मुश्लिम (22), पवन कुमार चौधरी (19), विकास कुमार (22), अंकित कुमार (18), प्रीतम कुमार (18), विधि-विरुद्ध बालक (16) के रूप में हुई है। मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 448/26, दिनांक 19 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 310(4)/310(5), एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी)/29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनिहारी आशिफ आलम, पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, पु०नि० पियूष नंदन, पु०अ०नि० रामप्रयाग महतो, सिपाही 527 चेतन चौहान, सिपाही 1392 संतोष कुमार तथा सैप के जवान एवं चौकीदार शामिल थे।

Previous post बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
Next post बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial