September 20, 2026

बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता

Read Time:1 Minute, 18 Second

हसन रजा (आबादपुर)

पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर ने सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने की ताल ठोक दी है। उनके समर्थन में पंचायत के विभिन्न इलाकों के युवाओं ने एकजुट होकर चुनाव में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस मौके पर मो. नाजिर ने कहा कि जनता ने मौका दिया तो पंचायत के हर वर्ग के साथ समान व्यवहार और न्याय सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि न्याय से जुड़े मामलों में वे सत्य के साथ खड़े रहेंगे और बिना भेदभाव लोगों की आवाज उठाएंगे। नाजिर के समर्थन में युवाओं की सक्रियता से पंचायत में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इस दौरान शकील आलम, सब्बीर आलम, शेर अली, मो. माना, मासूद, सेजार आलम, साहेब, विश्वजीत, सरफराज, हास्मिन, मंटू, रेजाउल समेत अन्य युवा मौजूद रहे।

Previous post डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
Next post हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial