May 1, 2026

सामाजिक अंकेक्षण दलों के टीमों ने किया मनरेगा योजना व आवास योजना में हुए कार्यों की जांच

Read Time:2 Minute, 39 Second

तनवीर आलम ( हसनगंज )

हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ, बलुआ, जगरनाथपुर पंचायत के साथ-साथ कालसर पंचायत स्थित वार्ड संख्या तीन कबैया गांव में सामाजिक अंकेक्षण दलों के टीमों ने मनरेगा योजना व आवास योजना तहत हुए कार्यों की जांच करते पर मनरेगा मजदूरों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी बिहार पटना से आए दलों के टीमों ने मनरेगा योजना के तहत जो भी कार्य हुए हैं, उस कार्य में जो भी मजदूर कार्य किए हैं। उस मजदूर का जॉब कार्ड सहित उनको प्रदान की गई सुविधाएं आदि बिंदुओं पर मजदूरों से पूछताछ की। सामाजिक अंकेक्षण दलों के सदस्यों में मो रकिबूल ने बताया कि गांव में मनरेगा योजना के तहत जो भी कार्य हुए हैं। उस कार्य का मजदूरों के लेबर कार्ड से मिलान किया जा रहा है। साथ ही मजदूरों को जो सुविधा सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही है। वह मजदूरों को मिला है या नहीं, बताया कार्यस्थल पर छांव की व्यवस्था, सैनिटाइजर, साबुन, दवाई आदि की व्यवस्था हुई थी या नहीं आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही मनरेगा मजदूरों को सरकार द्वारा मिलने वाली सारी सुविधाओं से अवगत कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में मनरेगा मजदूरों को जो लाभ सरकार दे रही है, उसका पूर्ण रुपेण लाभ मजदूरों को मिल सके। बताया जांच दौरान कई लेबर कार्ड खाली मिले साथ कार्य योजना पर भारी अनियमितता पाई गई। साथ ही कई मजदूरों ने काम के बाद सही समय पर भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगाया है। बताया काम के बाद भुगतान के लिए बार बार दौराया जाता है, साथ ही सरकार तहत हम मजदूरों को मिलने लाभ नहीं मिल पाता है। मौके पर सामाजिक अंकेक्षण दलों ने बताया कि सभी जांच रिपोर्ट डीआरडीए कटिहार में पेश की जाएगी। इस अवसर पर दर्जनों मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।

Previous post बख्शी का तालाब बड़ी बाजार के पास से मांस की दुकानों को स्थानांतरित करने की मांग ।
Next post प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जांच में पहुंचे स्टेट टीम, दिए आवश्यक निर्देश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial