शहीद जगदेव प्रसाद की 104 वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई
बारसोई (डेस्क)
मूलनिवासी संघ व कुशवाहा कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की 104 वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने जगदेव बाबू के न्यू मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंच पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। जयंती कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने कहा कि आज शहीद जगदेव बाबू के विचारधारा ज्यादा समसामयिक हो गई है। उनके विचार आज भी अनुतरित हैं जिनका कोई हल नहीं हो पाया है। हमारा एससी, एसटी और ओबीसी समाज दिखावे के जगह यदि जगदेव बाबू की विचारधारा को जीवन में उतारे तो शोषित-वंचित तबकों का निश्चित भला होगा। पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद ने कहा कि आज सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन की नितांत आवश्यकता है। समाज के सर्वांगीण विकास बिना, भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने की बात “जुमला” मात्र है। कार्यक्रम में उपस्थित विश्वनाथ राम कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद मेहता, बनवारी लाल यादव, योगी पासवान, शैलेंद्र कुमार सिंहा, कपिल देव महतो, रामस्वरूप सिंह, बीडी मेहता, सरयुग महतो, लक्ष्मीकांत प्रसाद, सतीश ठाकुर, राजेश महासेठ, हाजी शहनवाज उर्फ टिंकू, असीम भौमिक, राजकुमार साह, देवेंद्र कुमार मंडल अशोक कुमार सिंह आदि लोगों ने एक स्वर में बिहार लेनिन बाबू शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न देने की मांग दोहरायी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
