शहीद पत्रकार गौरी लंकेश की 64वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई।
(डेस्क|बारसोई)
29 जनवरी को बहुजन समाज की महिलाओं के बीच शहीद पत्रकार गौरी लंकेश की 64वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। बहुजन चिंतक व समाजसेवी लक्ष्मीकांत प्रसाद ने कहा कि जन चेतना के लिए हसनगंज और डंडखोरा प्रखंड की ग्रामीण महिलाओं के बीच शहीद गौरी लंकेश की जयंती मनाई जा रही है। गौरी लंकेश भारत की बहादुर बेटी, एक निडर पत्रकार, संपादक और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। हम उनकी जयंती पर विभिन्न मंचों पर निडर पत्रकारिता और सामाजिक न्याय के लिए उनकी प्रतिबद्धता को याद व सलाम करते हैं। स्थानीय उषा दीदी ने कहा कि वे एक निडर पत्रकार थीं, जो सांप्रदायिक सद्भाव और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन लड़ती रही थीं। वे बैंगलोर से अपनी साप्ताहिक पत्रिका ‘गौरी लंकेश पत्रिके’ के माध्यम से दक्षिणपंथी राजनीति और सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर थीं। 05 सितंबर 2017 को बेंगलुरू में उनके घर के बाहर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी जिसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना गया। उन्होंने कहा बहुजन समाज की महिलाओं का इतिहास देश के लिए कुर्बानी और बलिदान का रहा है और ऐसे हमलों से हम लोग डरने वाले नहीं है। इस अवसर पर प्रियंका, नथनी देवी, पिंकी देवी, तारा देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, चिंती देवी, ललिता देवी, रसोमनी देवी, हरा देवी, प्रीतम, साबिया देवी, आशा देवी, राजेश कुमार आदि लोग मुख्य रूप से शामिल थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
