वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठान का हुआ शुभारंभ ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज पुरानी प्रखंड मुख्यालय के आगे दिल्ली ऐ वन जुममी जिया ड्रेसेस बाजार में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान का विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार पूजन के बाद फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। लोगों ने प्रतिष्ठान के मालिक को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। साथ ही दुकानदार गौतम उरांव ने लोगों को उचित दर पर सामानों की बिक्री का भरोसा दिलाया। पूर्णिया आदिवासी विकास परिषद के विजय कुमार, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानन्द तिर्की, पूर्व मुखिया राजेंद्र उरांव, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार उरांव आदि ने उद्धघाटन किया गया। बताया कि दुकान पर फैंसी वस्त्र के साथ जींस पैंट शर्ट, ड्रेस मैटेरियल ग्राहकों को उचित दाम पर उपलब्ध होंगे। लोगों ने स्थानीय बाजार में कपड़े की दुकान खुलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अब खरीददारी के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। वही अतिथियों ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है, लोग अब रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहें है। उद्धघाटन में आए हुए लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
