June 21, 2026

नपं बारसोई में 49 लाख रुपए मुल्य से बनने वाले दो योजनाओं का मुख्य पार्षद ने किया शिलान्यास।

Read Time:2 Minute, 6 Second

(बारसोई| मनोरंजन साहा)

बारसोई नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 9 एवं वार्ड नंबर 10 में लगभग 49 लाख रुपए लागत से बनने वाले दो योजनाओं का मुख्य पार्षद बिमला देवी ने शिलान्यास किया। शिलान्यास उपरांत मुख्य पार्षद बिमला देवी ने कहा कि नगर पंचायत का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है और भविष्य में नपं के सभी जनउपयोगी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न करवाया जाएगा। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने कहा कि वार्ड 9 में 18 लाख 64 हजार रुपए लागत से एक आरसीसी नाला निर्माण किया जाएगा जो सहरूल मास्टर के घर होकर कूददुस मलिक के घर तक बनेगा और वार्ड नंबर 10 में 29 लाख 88 हजार रुपए लागत से शंकिल के घर से शमिम के घर होकर मैन रोड तक सड़क निर्माण किया जाएगा। वहीं इन दोनों बहुप्रतीक्षित योजनाओं के शिलान्यास हों जाने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।‌ इस दौरान उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद दिपक चन्द्र दास, वार्ड पार्षद मो० फैजान, वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल, वार्ड पार्षद रोहित भगत राजद नेता दिलीप राय, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुलाल चन्द्र साह,तिलक साह,मो० सलमान, मो० जावेद , डॉ असगर आज़म, मो० आतीक, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर बिडीओ ने किया वैठक
Next post सरसों की फसल पर कीटों का प्रकोप, किसान चिंतित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial