July 20, 2026

बजरंगबली के मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन उपरांत हुआं शुभारंभ।

Read Time:2 Minute, 50 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित रामपुर कोसपली के गावों में बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में ग्रामीण पंडित के द्वारा विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। भूमि पूजन पुजारी के द्वारा शुभ पूजा कराया गया। तत्पश्चात पांच ईट रकर मंदिर निर्माण का नींव रखा गया। श्रद्धालुओं द्वारा बजरंग बली की जय सहित अन्य भक्ति नारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस शुभ अवसर पर पर पंचायत के मुखिया सागर यादव ने बताया गया कि ग्रामीणों के सहयोग से सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर निर्माण का शुभारंभ विधिवत किया गया। मंदिर के निर्माण हो जाने से गांव के लोग पूजा अर्चना के साथ-साथ बड़ी यज्ञ का आयोजन कर सकेंगे। हर इंसान को पूजा पाठ करनी चाहिए पूजा-पाठ से न केवल भगवान की कृपा मिलती है। बल्कि मन को शांति भी मिलती है। रोज सुबह पूजा करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। आज भी अधिकतर लोग इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। देवी-देवताओं की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो भगवान जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं। घर के मंदिर में लकड़ी, पत्थर या धातु की मूर्ति स्थापित की जाना चाहिए। देवताओं पर बासी फूल और जल नहीं चढ़ाएं। चढ़ाते समय फूल का मुख ऊपर रखना चाहिए। पूजा हमेशा ही पवित्र आसन पर बैठकर करनी चाहिए। मंदिर निर्माण में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील किया गया। कार्यक्रम में मंदिर निर्माण के नागेंद्र पासवान, छोटू पासवान, मनोज पासवान, विकास पासवान, पंचानन पासवान, रमेश पासवान, संतोष पासवान, सुरेश पासवान, राजेंद्र पासवान, गोवर्धन पासवान, गुंजन मलिक, विजय मलिक, राजकुमार मलिक, नाथू पासवान के अलावे महिला पुरूष ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post रेल प्रबंधक स्थित कार्यालय में निराकरण प्रकोष्ठ का किया शुभारंभ
Next post खरीफ महाअभियान तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial