November 8, 2026

मनोहरपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास,मुखिया और पैक्स अध्यक्ष इसके साक्षी बने

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनोहरपुर पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन के समीप विवाह भवन का शिलान्यास किया गया। इसका शुभारंभ पंचायत की मुखिया श्रीमती शबनम कुमारी यादव एवं पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि श्री ललन कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने पंचायत वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।गौरतलब है कि बिहार के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत सरकार भवन और विवाह मंडप भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। मनोहरपुर पंचायत में हुए इस आयोजन में मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि ने सनातन रीति–रिवाज से नवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Previous post जिला परिषद ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।
Next post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनिहारी में तीन पंचायत सरकार भवन व दो कन्या विवाह मंडप योजना का किया ऑनलाइन शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial