जिला परिवहन विभाग ने वाहनों के जाँच अभियान में 3.34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरुर करें: जिला परिवहन पदाधिकारी।
कटिहार (प्रवीण कुमार)
जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सधन जाँच की गई।जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि जाँच अभियान के दौरान लगभग 518 वाहनों की जाँच की गई।जिसमें हेलमेट न पहनने वाले दो चक्का वाहन स्वामियों से 1,03,000 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।सीट बेल्ट न लगाने वाले चार चक्का वाहन स्वामियों से 11,000 रुपये और अन्य अपराधों के लिए 2,20,000 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। इस प्रकार कुल 3,34,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने आम नागरिकों से अपील किया कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरुर करें।जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने सड़क पर लेन अनुशासन का पालन करने,गलत दिशा में वाहन न चलाने और अनधिकृत रूप से रेड-ब्लू स्ट्रोब लाइट्स एवं हूटर्स का इस्तेमाल न करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपने वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने का आग्रह किया ताकि कुहासे में सड़क पर चलने वाले वाहनों को परेशानी न हो। इस अभियान को सफल बनाने में एमबीआई राहुल कुमार,त्रिपुरारी कुमार तथा ईएसआई विक्रांत उपाध्याय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
