May 25, 2026

भीषण अग्नि कांड ने मचाई तवाही सात दुकान जलकर पूरी तरह राख,दुकान में आग असामाजिक तत्व के लोगो द्वारा लगाने की जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जता रहे आशंका

Read Time:2 Minute, 6 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना थाना क्षेत्र के लाभा जीरो माइल में बीती रात लगभग एक बजे आग लगने से दुकान में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने पर तकरीबन सात दुकान धू धू जलकर पूरी तरह राख हो गया। उक्त आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग के फायर बिगेट मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक गणेश मिठाई दुकान, मूसा मिष्ठान भंडार, विजय कुमार चौधरी मिठाई व अंडे की दुकान, विवेक कुमार साह जनरल स्टोर, मोहब्बतें चाय की दुकान, शिव नाश्ता की दुकान हबीबुर रहमान फल की दुकान आग जानी घटना में जल कर खाक हो गया। वही आगजनी पीड़ित का कहना है कि यह आग नसेरी गाजा बाज मनचले लोगों के द्वारा लगाया गया है खबर लिखे जाने तक असामाजिक तत्व के लोगो का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया हे,जब की पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद ने बताया कि थाने के नाक के सामने आय दिन बिहार में शराब बंदी होने के बाद भी खुले आम स्मैक गाजा शराब असामाजिक मनचले लड़कों के द्वारा नास कर हंगामा किया जाता हे लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे बैठे नजर आ रहे हैं यह बहुत बड़ी प्रशासन की लापरवाही हे,ऐसे में देखने वाली बात होगी कि यदि थाने में असामाजिक तत्व के नाम पर आवेदन दिया जाता हे तो प्रशासन कितना हद तक कारवाई करने में सफल होता हे

Previous post अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक व साथी गंभीर रूप से हुआं घायल
Next post सड़क दुर्घटना में एक की मौत मोसेरा भाई गंभीर रूप से घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial