जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में जलकारों की जांच का मुद्दा छाया रहा।
प्राणपुर के प्रखंड प्रमुख अमित साह ने उठाया जलकर का मुद्दा ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक में कटिहार प्राणपुर के प्रखंड प्रमुख अमित साह ने जिले के कई प्रखंडों के मुद्दों को प्रमुखता के साथ बैठक में उठाया। जिसमें सर्वप्रथम प्राणपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के द्वारा निषाद समाज के लोगों को ठगने एवं दूसरे समुदाय के लोगों को नदी देने का आरोप लगाया। प्रमुख ने बताया कि प्राणपुर पंचायत समिति के बैठक में यह प्रस्ताव लिया गया था, कि प्रखंड अंतर्गत सभी जलकारों की जांच की जिम्मेदारी अंचलाधिकारी प्राणपुर को दी गई थी। जब अंचलाधिकारी प्राणपुर के द्वारा उक्त विषय की जांच की गई। तब मत्स्यजीवी सहयोग समिति के द्वारा किए जा रहे व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ। उदाहरण के लिए किसी नदी जलकर का पट्टा सोसायटी के किसी सदस्य के नाम पर काटा गया है। लेकिन उसी जलकर को दूसरे वर्ग (जाति)के व्यक्ति के द्वारा मखाना की खेती की जा रही है। उक्त जलकर का सरकारी राजस्व की जमा राशि है। एक लाख है, लेकिन उसी जलकर को 25 लाख रुपए में अन्य वर्ग के लोगों को दिया जा रहा है। प्राणपुर के सम्बन्धित सरकारी राजस्व कर्मचारियों के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर स्पष्ट शब्दों में उक्त रिपोर्ट को दर्ज किया गया है। इसी जांच से घबराकर मत्स्यजीवी सहयोग समिति प्राणपुर के मंत्री कुणाल निषाद के द्वारा प्राणपुर अंचलाधिकारी पर वकील के जरिए घूस मांगने का आरोप लगाया गया है।जो कि सरासर गलत है।उक्त विषय की उच्च स्तरीय जांच दूसरे विभाग के अधिकारियों से करने की मांग प्रमुख अमित साह ने किया। जवाब में कटिहार जिला अधिकारी मनीष कुमार मीणा के द्वारा एक सप्ताह के अंदर उक्त विषय की उच्च स्तरीय जांच करवाने का आश्वासन दिया गया।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
