November 11, 2026

शब-ए-बारात को लेकर साफ सफाई का निरीक्षण करने पहुंची महापौर ।

Read Time:1 Minute, 39 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

शहर के ललियाही स्थित कब्रिस्तान की साफ-सफाई एवं सौंदर्य करण नगर निगम द्वारा दिन रात एक कर किया जा रहा है आज उसी का निरीक्षण करने खुद महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं उपमहापौर मंजूर खान वहां पहुंच कर कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महापौर ने बताया कि शब-ए-बारात मुस्लिम समुदाय के लिए काफी नेक व इबादत का पर्व माना जाता हैं। इसे शबे बारात, लैलतुल बारात जैसे नामों से भी जाना जाता है। दरअसल, इस पर्व को क्षमा की रात के रूप में मनाते हैं। इस दिन अल्लाह से अपनी गुनाहों की माफी मांगने के साथ अपनी पूर्वजों की क्रबों के पास जाकर दुआ मांगते हैं और अल्लाह से दुआ करते हैं कि उन्हें जन्नत नसीब हो। वहीं उपमहापौर ने भी बताया कि कटिहार नगर निगम द्वारा लगातार कटिहार शहर के सभी कब्रिस्तानों की साफ़ सफाई नगर निगम के कर्मियों द्वारा की जा रही है ताकि जायरिनों को किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो।इस मौके पर नगर निगम के तमाम पदाधिकारी गण एवं कब्रिस्तान कमेटी के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Previous post मनिहारी में डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम का शुभारंभ।
Next post जिले के लोगों द्वारा भविष्य में फाइलेरिया से सुरक्षित रहने के मिल रहे शुभ संकेत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial