November 11, 2026

महापौर ने किया वार्ड नंबर 04 के विकास कार्यों का निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 14 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 के विभिन्न मामलों में जाकर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे हैं। विभिन्न सड़क, नाला, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाइट एवं अन्य योजनाओं सहित ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुई साथ ही लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए सामाजिक लोगों से मिलकर उनके साथ वार्ड के विकास एवं सौंदर्य करण करने को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं की। इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद मोहम्मद साबीर, भाजपा नेत्री पुजा शर्मा, निक्की झा, कनिय अभियंता विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार, अभिषेक ठाकुर, सुनील कुमार, राजेश यादव, अमित मिश्रा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Previous post 45 लीटर शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार ।
Next post मनिहारी में डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम का शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial