दो ट्रैक्टर को खनन इंस्पेक्टर ने जब्त कर पुलिस को सुपुर्द किया
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के रोशना थाना क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत भरत कोल दियारा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करते हुए खनन इंस्पेक्टर केशव राज ने रविवार को दो ट्रैक्टर को जब्त कर रोशना पुलिस को सुपुर्द किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए खनन इंस्पेक्टर केशव राज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भरत कोल दियारा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु भरत कोल दियारा पहुंचने के उपरांत मिट्टी खनन करते दो ट्रैक्टर को जब्त कर रोशना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रैक्टर से 2,07434 रूपये जुर्माना लगाया गया है। खनन विभाग की कार्रवाई से अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। खनन इंस्पेक्टर केशव राज ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी कीमत पर अवैध खनन करने वाले को पनपने नहीं दिया जाएगा।वही स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रोशना थाना क्षेत्र के बगंरआ,खोजाटीहाट इंग्लिश,बाबूपुर सहित कई ठिकानों पर चार दर्जन से अधिक ट्रैक्टर द्वारा अवैध मिट्टी खनन कर खनन माफिया द्वारा बिहार एवं बंगाल क्षेत्र के इलाकों में बेचा जा रहा है।रोशना थाना के थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि नियमित रूप छापामारी जारी है। सूचना मिलते ही सख्ती से कार्रवाई की जाती है। पूर्व में भी कारवाई किया गया है।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
