जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी बाघमारा में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड की निचले इलाके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के जगहों पर बाढ पानी से होने वाले बिमारी से बचाव एवं स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीम द्वारा शिविर आयोजित किया गया। प्रखंड के नगर पंचायत बाघमारा गांव में जांच शिविर में मेडिकल टीम सीएचओ निलंजन चटर्जी ,एएनएम तथा स्वास्थ्यकोमियो ने नगर पंचायत बाघमारा गांव में 29 बाढ़ प्रभावित के पीड़ित का स्वास्थ्य जांच कर लोगों के बीच दवा का वितरण किया। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरलाल ने बताया कि बाढ़ अभी निचले इलाकों में धीरे-धीरे बढ़ा है।प्रभावित क्षेत्रों में पानी से होने वाले बीमारी से बचाव को लेकर अभी सिर्फ बाघमारा गांव में शिविर लगाया गया। टीम ने प्रभावितों के बीच ओआरएस एवं जरूरतमंद लोगों के बीच दवा का वितरण किया। उन्होंने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए बताया है कि परिक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को अगर सर्प डांस होता है तो अभिलंब यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए तथा झार फुंक के चक्कर में ना पड़े। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 520 स्नेक एंटी वेनम की सुई उपलब्ध है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम के द्वारा महामारी से बचने के लिए साबुन से हाथ धोने, बच्चों को पानी में नहीं जाने देने, छोटी मछली नहीं खाने, ताजा भोजन करने आदि की सलाह दी जा रही है।साथ ही जैसे-जैसे क्षेत्रों में अगर जलस्तर में वृद्धि होगी वैसे-वैसे हम लोग भी पूरी तरीका से तैयार हैं। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वही सभी दवाई प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। वहीं बता दे की दूसरी और प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी निचले इलाकों में घुसने से पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पशु पालक अपने पशुओं को लेकर उचे स्थान पर कुंच कर रहे हैं। प्रखंड के दो सरकारी स्कूल भी प्रभावित है। जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है।वही बाढ़ का पानी अभी खतरे के निशान से 30:26 पर बह रही है। बता दे कि पिछले दो दिनों से जलस्तर के वृद्धि में काफी नरमी देखी जा रही है। वही अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम भी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है बता दे की शाहपुर धर्मी पंचायत के शेरमारी चाय टोला गांव जाने वाली का सड़क का निरीक्षण किया गया।
