May 25, 2026

पुलिस ने गहन वाहन जांच अभियान चलाकर वसुला पांच हजार रुपए जुर्माना।

Read Time:1 Minute, 10 Second

रौतारा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के पलटनीया चौक पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे फोर व्हीलर, टू व्हीलर सहित अन्य वाहनों के डिक्की,कागजात,हेलमेट,सिटबेल्ट आदि की जांच की गई। वहीं बिना हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक सवार को कड़ी हिदायत देते हुए वाहन अधिनियम के तहत चालान भी काटा गया। इस दौरान खासकर फोरलेन सड़क पर फर्राटे भरते अक्सर नवयुवक बाइक चालक को पुलिस द्वारा कम स्पीड मे वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा समझाते हुए देखा गया।थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर वाहन जांच किया गया है। जिसमे वाहन चालकों से पांच हजार का चालान काटा गया है।

Previous post आधार सीडिंग और इकेवाइसी करने को लेकर एडीएसओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दिया निर्देश
Next post रोशना थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial