आधार सीडिंग और इकेवाइसी करने को लेकर एडीएसओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दिया निर्देश
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे एडीएसओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता मे आपूर्ति से संबंधित बैठक की गई। जिसमे मुख्यरूप से राशनकार्ड धारी उपभोक्ताओं के इकेवाईसी और आधार सीडिंग शत प्रतिशत करने को लेकर चर्चा किया गया। एडीएसओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश पासवान ने बताया की मुख्य रूप से आधार सीडिंग और इकेवाइसी को लेकर बैठक बुलाई गई है। और वितरण का भी सर्वे किया जा रहा है। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र मे जन वितरण विक्रेताओं द्वारा सबसे कम वितरण किया गया है। जिससे साफ जाहिर होता है,की इनकी मंशा ठीक नहीं है। जिसकी गहन जांच कर कारवाई की जाएगी। वहीं ईकेवाइसी को लेकर भी सबसे निचले पायदान का कार्य किया गया है। जिसको लेकर कारवाई हेतु जिला पदाधिकारी को लिखा जा रहा है। इन्होंने कहा की हर स्थिति में दो दिनों के अंदर खाद्यान वितरण कर दे और जिला पदाधिकारी द्वारा आदेश प्राप्त हुआ है,की एक सप्ताह के अंदर इकेवाइसी 90 प्रतिशत तक पहुंचाना है। जिसको लेकर सभी जनवितरण विक्रेता को निर्देश दिया गया है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
