July 29, 2026

राजद द्वारा आयोजित अम्बेडकर परिचर्चा का दूसरा चरण शुरू।

Read Time:2 Minute, 59 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

नगर के मिरचाईबाड़ी स्थित एक सभागार में जिला राजद की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा इशरत परवीन ने किया जबकि संचालन राजद के पूर्व जिला प्रधान महासचिव भोला पासवान ने किया।बैठक के पश्चात जिला अध्यक्षा इशरत परवीन ने बताया कि राजद द्वारा अंबेडकर परिचर्चा का कार्यक्रम को बूथ स्तर पर करने के लिए यह राज्य व्यापी अभियान है बड़े से बड़े पार्टी के दिग्गज नेता जमीनी स्तर पर इस अभियान में शामिल हैं।राज्य के 101 अनुमंडलीय लेवल पर अंबेडकर परिचर्चा के बाद इसे प्रखण्ड स्तर पर संबंधित पंचायत एवं प्रत्येक बूथ स्तरीय कम से कम चार क्रियाशील सदस्यों को शामिल होना है। जिला के सभी 16 प्रखण्ड में कार्यक्रम को सफल करने के लिए तीन जोन में तैयारी अगुवाई के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।राजद के सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम डॉ पूर्व प्राथमिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी कुंदन यादव को प्रभारी बनाया गया है वहीं सह प्रभारी के रूप में राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल पूर्व विधायक मो सिद्धिक प्रदेश सचिव सुदामा प्रसाद सिंह को राजद प्रदेश नेतृत्व ने नियुक्त किया है। 21 जून को प्राणपुर एवं बरारी प्रखंड में अंबेडकर परिचर्चा होगी। बैठक में सभी प्रखण्ड के प्रभारी सह प्रभारी एवं प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड के प्रधान महासचिव यथा कुमारी बेबी नीरज,गोपाल यादव श्यामलाल यादव सरदार अमरेन्द्र सिंह संजू श्रीलाल उरांव सत्यनारायण महतो राजेश कुमार यादव मो शम्मी धीरेंद्र मेहता अनीसुर रहमान राखी यादव अंजना देवी यादव भीम यादव बिमल रवि दास मणिकांत यादव संतोष यादव मनसाही अरूण साह बिनोद यादव विष्णु अग्रवाल सरदार योगिंद्र सिंह संजय मंडल राजनरायण सिंह दीपक दास आदि अंबेडकर परिचर्चा से जुड़े नेता शामिल थें।

Previous post 50 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।
Next post जनता दरवार मे नौ मामलों का हुआ निष्पादन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial