जन सुराज का दूसरा संकल्प है 15 साल से कम उम्र के बच्चों की पढ़ाई, कपड़े और खाने का पूरा जिम्मा जनता की सरकार उठाएगी: प्रशांत किशोर
प्रवीण कुमार (कटिहार)
जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का गुरुवार को मधेपुरा में सातवें दिन पदयात्रा किया। आज पदयात्रा की शुरूवात लक्सरी से हुई जहां उन्होंने गोपालपुर, में स्थानीय लोगों से बातचीत कर सिंहार होते हुए आलमनगर पहुंची। गांव के लोगों ने प्रशांत किशोर की पदयात्रा का स्वागत बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भीड़ भी देखने को मिली।मधेपुरा में आम सभा में आए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं और इसी क्रम में जन सुराज का दूसरा संकल्प है कि जिनके बच्चें 15 साल से कम आयु के हैं उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। बिहार में जिनका बच्चा 15 साल से कम उम्र का होगा उन बच्चों का पढ़ाई, कपड़ा और खाने में आ रहे पूरे खर्च की जिम्मेदारी सरकार की होगी। इसके साथ ही जब अगले साल जनता का राज बनेगा, तब नाली-गली बने चाहे न बने, साल भर के अंदर जितने आपके घर के लोग रोजी-रोजगार के लिए बाहर गए हैं, उन्हें वापस बुलाकर बिहार में ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इसके आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का दूसरा संकल्प है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 2 हजार रुपये पेंशन की व्यवस्था करेंगे ताकि उन्हें किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
