उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में छात्रों को कम्प्यूटर शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है
नियमित रुप से कंप्यूटर शिक्षा छात्रों को दिया जाता हैं:सुभाष राय
प्रवीण कुमार(कटिहार)
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से कंप्यूटर क्लास कराई जाती है। इस क्षेत्र के छात्र-छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए इच्छुक रहते हैं। छात्र-छात्राओं के इच्छा के अनुसार प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने वर्ग 6 से लेकर 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक दिन एक-एक क्लास निर्धारित किया गया है। एक क्लास 45 मिनट की होती है। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा की पठन-पाठन प्रारंभ होने से छात्र-छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए इच्छुक रहते हैं। इसलिए प्रतिदिन वर्ग के हिसाब से छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था जारी किया गया है। वर्ग 8 के छात्र सुरेश कुमार, संजीत कुमार, विजय कुमार, शरीफ, वर्ग 9 के छात्र राजीव कुमार, छात्राएं नेहा कुमारी, मासूम खातून, नाज खातून, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,साजिया प्रवीण, सरस्वती कुमारी, जूही कुमारी, साबरी कुमारी, प्यारी कुमारी ने एक स्वर से कहा कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में कंप्यूटर की शिक्षा देने की व्यवस्था से काफी खुश है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि नियमित रूप से विद्यालय में बिजली आपूर्ति नहीं रहने के कारण कंप्यूटर क्लास समय पर नहीं हो पाती है।इसलिए इस क्षेत्र में नियमित विद्युत की व्यवस्था हो या फिर विद्यालय परिसर में कंप्यूटर जनरेटर की व्यवस्था हो जाती है, तो नियमित रूप से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया के शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं।इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। इस विद्यालय में छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित होकर विद्यालय आते हैं और विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए पठन-पाठन में दिलचस्पी रखते हैं। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने बताया कि विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित होकर विद्यालय में नए-नए छात्र-छात्राओं का नामांकन कार्य किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने बताया कि ने कहा कि विद्यालय में अभी ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने का काम तेजी से किया जा रहा है।सरकार के निर्देश के आलोक में विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का पुनः नए सिरे से नामांकन होगा। नामांकन कार्य के निष्पादन में विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अंजार आलम भोला राय, तमन्ना खातून, मो0 महमूद आलम अंसारी, उषा देवी, आकाश कुमार यादव, ऋचा रश्मि,सूची स्मिता, आवेदा प्रवीण, अभिजीत आनंद, अंकित कुमार शर्मा, विकेश कुमार, मोहम्मद अंजार आलम, उम्मे फाजेला, विधान भूषण, नेहा सहनी, दुर्गेश कुमार शर्मा,पियाली घोष, उपेंद्र कुमार यादव, पंकजिनी हेंब्रम, सुमन कुमारी, जियाउल रहमान,जेबा बख्तियार ने कार्य को अमली जामा देने में लगे हुए हैं। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने कहा कि विद्यालय में 870 बच्चे का नामांकन है।75% छात्र – छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर रूटिंग के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। पिछले दोनों विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुये। इसका प्रभाव सकारात्मक विद्यालय में पडा़ और बच्चों के उपस्थिति में बढ़ रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं। जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से 75 % छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सरकारी नियम का पालन करते हुए स-समय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय रूटिंग का पालन अक्षरसः करते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं।
