April 4, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कान्ता मुरादपुर के छात्र-छात्राओं ने कानकी धाम का किया परिभ्रमण

Read Time:3 Minute, 18 Second

विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बस से ले जाया गया कानकी धाम -कानकी धाम मंदिर में बच्चों ने पूरे आनंदित के साथ पार्क का भी आनंद लिया: निर्मल कुमार मंडल

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

कदवा प्रखंड के भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कान्ता मुरादपुर के छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण कराया गया। विद्यालय परिसर से विशेष बस पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका एवं छात्र-छात्राओं सवार होकर तैयार हो गये।विद्यालय परिसर से विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक निर्मल कुमार मंडल ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल बताया कि विद्यालय के शिक्षक,शिक्षा समिति के अध्यक्ष के उपस्थित में छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण कराया। परिभ्रमण के क्रम में प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि बस में सभी छात्र-छात्राओं के लिए नाश्ता एवं पानी का इंतजाम किया गया था। समय-समय पर छात्र-छात्राओं को पानी एवं नाश्ता दिया जाता था।बस से ही कई महत्वपूर्ण जगह को दिखाया गया। जगह-जगह बस को रोककर छात्र छात्राओं को ऐतिहासिक धरोहर,दार्शनिक स्थल, पर्यटन स्थल व सरकारी कार्यालय को दिखाया गया। महानंदा नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल को दिखाया गया और महानंदा नदी एवं पुल के बारे में भी बताया गया। बारसोई,कानकी,दालकोला रेलवे स्टेशन को भी दिखाया गया। स्टेशन के बारे में भी बताया गया। प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि बच्चों को परिभ्रमण कराते हुए कानकी धाम ले जाया गया।जहां बच्चों ने कानकी धाम मंदिर में पूरे आनंदित के साथ घूम फिर पार्क का भी आनंद लिया सभी बच्चे काफी खुश देखे गए दोपहर का भोजन भी रास्ते में कराया गया।रोहिया संकुल के संकुल समन्वक सह प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि विद्यालय के वर्ग 1 से 8 वीं तक के 37 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार राय, मिथिलेश कुमार, ओमप्रकाश प्रजापति, शिक्षा समिति के अध्यक्ष धनराज पौद्धार, महिला रसोईया हुबिदा के देखरेख में छात्र छात्राओं ने परिभ्रमण किया।

7 thoughts on “उत्क्रमित मध्य विद्यालय कान्ता मुरादपुर के छात्र-छात्राओं ने कानकी धाम का किया परिभ्रमण

  1. Pingback: levitra pills
  2. Pingback: lasix diuretic
  3. Pingback: finasteride spray

Comments are closed.

Previous post गंगा पार गोबराही दियारा में लगा विशेष टीकाकरण व मेडिकल कैंप
Next post नगर पंचायत में मना होली मिलन समारोह।अमदाबाद।नगर पंचायत के सभागार में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial