द्वितीय चरण के जातीय जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में 15 अप्रैल से 15 मई तक चलने वाली द्वितीय चरण की बिहार राज्य जाति आधारित जनगणना प्रपत्र को त्रुटिरहित तरीके से भरने के लिए ६ मास्टर ट्रेनर, तकनीकी सहायक, द्वारा वीडियो रणधीर कुमार और सीओ राजेश रंजन, चार्ज मास्टर प्रतुल रंजन के संरक्षण में प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के क्रम में “बिजागा ऐप” को सबों ने अपलोड किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने डेमो के रूप में प्रपत्रों के 17 बिंदुओं को ब्लैक बॉल पॉइंट पेन से भरा। चारों प्रपत्रों को सभी प्रशिक्षणार्थियों ने “बिजागा ऐप” पर अपलोड किया।प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों ने बताया कि घर बंद रहने पर मोबाइल नंबर प्राप्त कर संबंधित परिवार के प्रधान से वीडियो कॉलिंग पर बातचीत कर सही-सही जानकारियों को प्रपत्र में भरा जाना है। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को कोड निर्देशिका बुकलेट और अनुदेश पुस्तिका भाग 2 हस्तगत कराया जाएगा।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
