November 10, 2026

मनिहारी के बगुलागढ़ में महीनों से खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लगाई गुहार।

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नीमा पंचायत स्थित बगुलागढ़ गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप है। महीनों से ट्रांसफार्मर और बिजली के जर्जर तार खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी, मच्छरों और अंधेरे में जीवन जीना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई बार आवेदन देने के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सामाजिक कार्यकर्ता शेख साहिल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Previous post रेल ओवर ब्रिज के सर्विस पथ का पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन ।
Next post चोरी के बाइक बरामद एक गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial