November 12, 2026

महानंदा तटबंध पर लगे पेड़ बिचौलिया के मिली भगत से सरकारी जमीन पर लगे हरे वृक्ष की गई कटाई वृक्ष काट रहे दो व्यक्ति को ग्रामीण ने पकड़ कर प्राणपुर पुलिस को किया सुपुर्द ।

Read Time:2 Minute, 46 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर )

प्राणपुर प्रखंड के समीप महानंदा तटबंध के किनारे अवस्थित विशाल पेड़ को काट रहे दो व्यक्ति को ग्रामीणों के सूचना पर प्राणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्राणपुर पंचायत के वार्ड संख्या बारह के ग्रामीण धीरेन यादव ने बताया कि बीते सोमवार को पूर्वाहन तकरीबन दस बजे बिचौलिया के मिली भगत से प्राणपुर प्रखंड के समीप महानंदा तटबंध के किनारे बिहार सरकार के जमीन पर अवस्थित विशाल पेड़ का कटाई पश्चिम बंगाल के दो व्यक्ति के द्वारा एक पेड़ को काट गिराया। तथा दूसरे पेड़ का कटाई के तलाश में थे। वही वन माफिया के द्वारा काटे गए पेड़ ग्यारह हजार वाली विद्युत तार पर गया । पेड़ गिरने से ग्यारह हजार वाली तार टूट गया। जिसको विधुत मिस्त्री के द्वारा शीघ्र जोड़ दिया गया। वही ग्रामीणों ने जिसकी सुचना प्राणपुर बीडीओ व सीओ एवं प्राणपुर थाना प्रभारी को दिया गया। सूचना पाकर बीडीओ व प्राणपुर पुलिस स्थल पर पहुंच कर काट रहे दो व्यक्ति को यंत्र के साथ गिरफ्तार कर थाना ले आया।वहीं प्राणपुर थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी श्वेता कुमारी ने बताया गया कि वन विभाग के द्वारा लिखित आवेदन पर करवाई कि जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी व वन विभाग के वरिय अधिकारी से शीघ्र जांच कर पुलिस प्रशासन से करवाई करने की मांग कि है। ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में वन माफिया के द्वारा आए दिन हरे भरे पेड़ की कटाई धड़ल्ले से किया जा रहा है।वन विभाग के द्वारा अगर वन माफिया पर लगाम नही लगाई तो पर्यावरण को इससे काफी नुकसान पहुंचाएगी। वही वन पोशाक मृत्युंजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Previous post सोलह कांडों में जप्त 1537 लीटर 355 एमल विदेशी शराब किया गया नष्ट।
Next post भाकपा माले ने देशव्यापी फिलिस्तीन एकजुटता दिवस पर निकाला एकजुटता मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial