November 11, 2026

अंचल अधिकारी के द्वारा पर्चाधारियों का किया गया सुनवाई

Read Time:1 Minute, 22 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सोमवार को प्राणपुर थाना परिसर में अंचल अधिकारी मोहम्मद इस्माइल के द्वारा प्रचाधारियों का सुनवाई किया गया जिसमे अंचल क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए। दोनों पक्षों की सहमति से न्याय संगत तरीके से मामले का निबटारा होने से दोनों ही पक्ष संतुष्ट व खुश दिखे। अंचलाधिकारी ने बताया की कई मामलों में दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति के कारण मामले का निपटारा कम हो सका है। अनुपस्थित रहने वाले को नोटिस भेजकर आगे मामले का समाधान कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रचाधारी को बेदखल के मामले में प्रचाघारी को बेदखल करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी मौके पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो , एडिशनल एसएचओ बिट्टू कुमारी समेत कई प्रचाधारी ग्रामीण मौजूद थे ।

Previous post आदर्श मध्य विद्यालय नुनगरा में बाल विवाह मुक्त कटिहार जागरूकता अभियान आयोजित।
Next post भव्य कलश शोभायात्रा निकाल किया गया यज्ञ का श्रीगणेश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial