August 26, 2026

परभैली उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा प्रारम्भ होने से छात्रों में हर्ष ।

Read Time:4 Minute, 34 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा निःशुल्क दिये जाने से छात्रों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र -छात्राओं को पहले कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरी क्षेत्र के कंप्यूटर संस्थान में जाना पड़ता था।और कम्प्यूटर संस्थान में मोटी रकम देना पड़ता था। जिससे छात्रों को शारीरिक एवं मानसिक नुकसान और उनके अभिभावक को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता था। गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले छात्र-छात्राओं को शहर स्थित कंप्यूटर संस्थान में शिक्षा लेने से वंचित रह जाते थे। लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा की पढ़ाई प्रारंभ होने से छात्र को भी आसानी हो रही है।और अभिभावक भी आर्थिक संकट से पूरी तरह बच रहे हैं। अब इन छात्रों को अपने ही पंचायत के सरकारी उच्च विद्यालय में निशुल्क कंप्यूटर लैब बनाया गया है। कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए एक कंप्यूटर शिक्षक के साथ-साथ कंप्यूटर इंस्टेक्टर की बहाली की गई है । कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा की पढ़ाई नियमित रूप से प्रारंभ हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य रामनारायण यादव ने बताया कि 10 + 2 विद्यालय भवन के प्रथम मंजिल पर कंप्यूटर लैब बनाया गया है। कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर शिक्षिका ममता कुमारी के द्वारा क्लास दिया जाता है। साथ ही कंप्यूटर शिक्षिका ममता कुमारी के द्वारा प्रैक्टिकल भी कराया जाता है। विद्यालय में कंप्यूटर इंस्टेक्टर के रूप में इमरान प्रतिनियुक्ति है। कंप्यूटर इंस्टेक्टर के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बैठकर प्रैक्टिकल की शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय में कंप्यूटर क्लास प्रारंभ हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्रा काफी उत्साहित होकर नियमित रूप से क्लास आते हैं। और कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने में रुचि रखते हैं। परभैली उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा की पढ़ाई हो जाने से अभिभावकों में भी काफी हर्ष देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परभैली के प्राचार्य राम नारायण यादव के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा कि जब से रामनारायण यादव प्रचार्य के रूप में उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय में आए हैं, तब से विद्यालय का पठन-पाठन सुचारू रूप से प्रारंभ होने के साथ-साथ विद्यालय का काफी विकास हुआ है। इस तरह की व्यवस्था रहने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे वर्ग प्रथम से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई सरल एवं सुगम तरीके से कर लेंगे। जिससे ग्रामीण क्षेत्र का शिक्षा का ग्राफ काफी ऊंचा हो जाएगा।

Previous post रोशना पुलिस ने 744लीटर के साथ शराब तस्कर को धर दबोचा ।
Next post बौद्ध विहार में धूमधाम से बुद्ध जयंती मनायी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial