सीओ के अचानक बेहोश होने पर मची अफरा – तफरी ।
By:- मो० आरीफ (प्राणपुर) ////
शनिवार को प्राणपुर थाना प्रांगण में आयोजित जनता दरबार में प्राणपुर अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने जमीनी विवाद निपटारे के वक्त अचानक बेहोश हो गये। बेहोशी की हालत में थानाध्यक्ष अमजद अली, एसआई सतीश कुमार ने अंचलाधिकारी को पकड़कर बिस्तर पर सुलाएं तथा तुरंत बीडीओ कुमार सौरभ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर के डॉक्टर दानिश कुमार को फोन कर बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ बड़झल्ला पंचायत भवन से एवं डॉक्टर दानिश स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर से प्राणपुर थाना पहुंचे। डॉक्टर दानिश ने प्राथमिक उपचार कर बताया कि ठंड के कारण से बुखार एवं प्रेशर बढ़ा हुआ है। डॉक्टर ने पेरासिटामोल एवं गैस का दवा आदि खिलाकर बीपी की भी जांच की। बीडीओ कुमार सौरभ, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार, प्रमुख रोशनी खातून लगातार तीन घंटे तक अंचलाधिकारी का देखरेख करते रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में अंचलाधिकारी द्वारा कार्यवाही से पहले बताया गया था की आज तबीयत ठीक नहीं है। आप जनता दरबार का कार्य संभाले। थानाध्यक्ष ने नींबू पानी पिलाया तथा कुछ देर बाद आधा ग्लास दूध भी पिलाया। कुछ देर बाद तबीयत ठीक होने पर अंचलाधिकारी ने जनता दरबार का कार्य स्वयं करने लगे। आधा घंटा बाद अचानक बेहोश हो गये। समाचार लिखे जाने तक अंचलाधिकारी की तबीयत में सुधार हो गया था।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
