June 27, 2026

कुर्सेला थाना क्षेत्र में सुनसान घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के गहने और 50 हजार रुपये की चोरी।

Read Time:1 Minute, 40 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र नगर पंचायत अंतर्गत रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के समीप एक सुनसान घर में चोरों ने रविवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कुर्सेला पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास के इलाकों में पड़ताल शुरू कर दी है।पीड़िता मंजू देवी, पति शंभू जायसवाल नंदगोला गांव पूर्णिया जिला निवासी, ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 14 नवंबर को उनका पूरा परिवार अपने गांव नंदगोला (जिला पूर्णिया) स्थित अपने खेती वाले गांव गया हुआ था। परिवार 14 से 16 नवंबर तक वहीं रुका।16 नवंबर की शाम जब वे अपने घर लौटे, तो देखा कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज अलमारी पूरी तरह खाली थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने के मंगलसूत्र अंगूठी सोने का चट्टी आभूषण और करीब ₹50,000 नकद लेकर फरार हो गए थे।मंजू देवी ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Previous post कुर्सेला में NH-31 पर टोटो-बुलेट भिड़ंत, सात सवारों से भरा टोटो पलटा; चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल।
Next post कुर्सेला में बड़ी बरामदगी: सोना-चांदी व नकदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पर कई आपराधिक मामले दर्ज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial