महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार काफी दुर्भाग्यपूर्ण – सुनील कुमार यादव
कटिहार (प्रवीण कुमार)
गुरुवार को नगर भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ० दिलीप जायसवाल से मिलने के लिए एनएचएम कर्मी पहुंचे और अपनी मांग रखने का प्रयास किया। इस दौरान एनएचएम कर्मी से जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री से नहीं मिल पाई और अपनी बात नहीं रख पाए तो इस पर सभी एनएचएम कर्मी जमकर नारेबाजी करते हुए नगर भवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान मिली जानकारी अनुसार एक भाजपा नेता द्वारा महिला एनएचएम कर्मियों के साथ धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार करने पर प्रदर्शन कर रही एनएचएम कर्मी और भी ज्यादा उग्र हो गए। इसके बाद महिला कर्मी के साथ धक्का- मुक्की और अभद्र व्यवहार करने का वीडियो भी सामने आ गया। इसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होने लगा है ।इसी मामले में अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस देश में सभी को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना और अपनी मांगों को रखने का पूरा अधिकार है और भाजपा नेता ने जिस प्रकार से महिलाओं के साथ बदतमीजी किया और उनके साथ धक्का मुक्की किया यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महज कुछ ही कदम की दूरी पर बिहार सरकार के दो मंत्री कई विधायक के साथ-साथ कई वरिय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे पर अफसोस किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस मामले पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात तक नहीं किया । सुनील कुमार यादव ने कहा कि जिस प्रकार से जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से भाजपा नेता महिला कर्मी के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। सुनील कुमार यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा एक तरफ कहती है की बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ और दूसरी तरफ उनसे जुड़े नेता ही किस तरह से महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं इसी तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के नेताओं का महिलाओं के प्रति किस तरह का सम्मान है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि लगभग 1 महीने से अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन वर्तमान में बिहार में डबल इंजन की सरकार कान में तेल डालकर कुंभकरण की नींद सोई हुई है जो दुखद है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मी खासकर महिलाओं के साथ भाजपा नेता द्वारा किए गए इस तरह के व्यवहार का पूरा कटिहार कांग्रेस घोर निंदा करता है और कटिहार कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले पर भाजपा नेता को अवश्य सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
