November 12, 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने मनिहारी के गंगा में लगाई डुबकी

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता मनिहारी के मुख्य गंगा तट और कुटी घाट पर उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने यहां आस्था की डुबकी लगाई। कटिहार और अन्य निकटवर्ती जिलों के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु रेल और सड़क मार्ग से गंगा स्नान के लिए पहुंचे। मौके पर नगर क्षेत्र सहित अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से सतर्क दिखाई दिया। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, और थानाध्यक्ष पंकज आनंद समेत अन्य वरीय अधिकारी विधि व्यवस्था की देखरेख में जुटे रहे।

Previous post कार्तिक पूर्णिमा के अवसर गंगा सेनानियों ने आस्था की लगाई डुबकी।
Next post मिशन परिवार विकास कार्यक्रम में बारसोई अनुमंडल अस्पताल अव्वल,डिएम ने दिया प्रशस्तिपत्र।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial