September 25, 2026

महागठबंधन की महा धरना आज हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल ।

Read Time:1 Minute, 54 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

नौ साल देश बेहाल नारा के साथ आज गुरुवार को महाधरना का आयोजन हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के परिसर में होगा। इस कि भव्य तैयारी को लेकर हसनगंज में मो सफीक के आवास प्रांगण में महागठबंधन से जुड़े राजद-जदयू-कांग्रेस आदि महागठबंधन दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो उस्मान गनी व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन विश्वास ने किया। इस अवसर पर राजद नेता सह पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री डॉ रामप्रकाश महतो ने कहा कि 9 साल देश बेहाल नारा के साथ भव्य महा धरना का आयोजन होगा इसकी तैयारी को लेकर सभी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार के 534 प्रखंडों में महा धरना का आयोजन होगा। जिसमें एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जमीनी हकीकत पर धरना पर बैठेंगे। भारत सरकार ने 9 साल तक जो झूठ और झूठे वादे कि सरकार है इसके खिलाफ बैठेंगे। बैठक में पप्पू सिंह निषाद जदयू कटिहार विधानसभा प्रभारी, भोला पासवान पूर्व प्रधान महासचिव, मुकेश सिंह जदयू महानगर अध्यक्ष, अनिल कुमार मंडल, अहमद हुसैन, मनीष कुमार, अमरनाथ यादव, दिलीप यादव, नारायण यादव, संजय मंडल आदि महागठबंधन के कार्यकर्ता बैठक को सफल बनाने में रहें।

Previous post राष्ट्रीय लोक जनता दल की हुई बैठक ।
Next post अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष महामोर्चा का हुआ गठन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial