July 27, 2026

पैक्स चुनाव मे अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा ।

Read Time:1 Minute, 54 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर क्षेत्र मे पैक्स की चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है।आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था।अब तक कुल तीन लोगों ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये।पहले दिन काजल कुमार मित्रा ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।शनिवार नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन पूर्व सैनिक संतोष कुमार चौधरी एवं प्रदीप कुमार यादव ने नामांकन पर्चा निर्वाची पदाधिकारी रणधीर कुमार के समक्ष दाखिल किया। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए तकरीबन दो दर्जन सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। नामांकन पत्रों की समवीक्षा 10-11 अप्रैल को की जाएगी।जबकि नाम वापसी की तिथि 12 अप्रैल निर्धारित है।मतदान 19 अप्रैल को तीन मतदान केन्द्रो पर निर्धारित है।मतदान के ठीक बाद प्राप्त मतों की गिनती ट्राइसन भवन मे की जाएगी।कुल 1634 मतदाता पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के भाग्य का फैसला करेगें इस मौके पर केदार नाथ यादव ,बिलटू झा,राम किसुन यादव, मो० साजिद,अहमद अली,अब्दुल मंजूर, शेख जलील ,गणेश यादव, अजय कुमार झा अन्य समर्थक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post आम लोगों के टैक्स के रुपये से उद्योगपतियों के कर्ज को किया जा रहा है माफ़ – डॉ शकील अहमद खान
Next post खेत मे रखे फसल मे लगी आग, मुआवजे की मांग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial