July 20, 2026

आम लोगों के टैक्स के रुपये से उद्योगपतियों के कर्ज को किया जा रहा है माफ़ – डॉ शकील अहमद खान

Read Time:3 Minute, 56 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन डंडखोरा प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में किया गया। धरना को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह स्थानीय विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान ने कहा कि आज देश महंगाई के चरम सीमा पर पहुंच चुका है। 2014 जब कांग्रेस के मनमोहन सिंह की सरकार थी तब पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाने-पीने के खाद्य पदार्थ, दवाई के दाम और मौजूदा भारत सरकार के समय आसमान छुह रहा है। वर्तमान सरकार आरक्षण विरोधी है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है ।रेलवे ,बैंकिंग ,कल कारखाने ,उद्योग ,एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन, बीएसएनल ,बंदरगाह, विद्युत आदि सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। बताते चलें सरकार के तहत जब  इसमें बहाली होती थी तो आरक्षण के नियम का पालन किया जाता था। पिछड़ा ,अति पिछड़ा ,एसटी, एससी को आरक्षण मिलता था लेकिन निजीकरण होने के कारण आरक्षण समाप्त हो रहा है। निजी उपक्रमों में आरक्षण की व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार है। निजी क्षेत्र में भी आरक्षण मिलना चाहिए । मनमोहन सिंह की सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपया किसानों का माफ किया था ।लेकिन आज 12 लाख करोड़ रूपया उद्योगपतियों का माफ किया गया। यह सरकार किसान विरोधी है। आप हम आज बैंक से कृषि लोन, व्यवसाय लोन सहित किसी प्रकार के लोन लेते हैं तो बैंक हमसे एग्रीमेंट कराते हैं कागजात लेते हैं ।जमीन के कागजात लेते लेकिन उद्योगपतियों को खरबों रुपए बिना कोई कागज के दे दिये गये।हम और आप रुपया नहीं चुकाने पर बैंक नोटिस करती है कुर्की जब्ती करती है। आज  हजारों करोड़ों रुपनोटिस करती है कुर्की जब्ती करती है। आज  हजारों करोड़ों रुपया लेकर कई उद्योगपति विदेशों में भागे हुए है।राहुल गांधी ने अदानी के कंपनी को 21 हजार करोड़ रुपया दिया गया जिनका हिसाब मांगने पर उनको जेल भेजा जा रहा है। आगे कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को मिलने वाली राशि भी नहींं दे रही है। राज्य के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हिंदू मुस्लिम सभी एक दूसरे के त्योहारों मेंं शिरकत करते हैं। वर्षों से  गंगा जमुना तहजीब का समागम रहा है। दो करोड़ लोगों रोजगार देने की बातें, काला धन वापस लाने की बातें महंगाई जैसे मुद्दे की बात करने वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार हिंंदू-मुस्लिम करके इन मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। इस मौके पर  प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार विश्वास, मिट्ठूठू आलम ,उपाध्यक्ष अयूब आलम, देवनारायण पोद्दार, पंकज आर्य सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post कटाव स्थल पर निर्माण कार्य का एसटी आयोग के अध्यक्ष ने किया शिलान्यास ।
Next post पैक्स चुनाव मे अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial