November 12, 2026

सड़क दुघर्टना में तीन कांवरिया की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

Read Time:2 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी कटिहार मुख्य पथ पर महिआरपुर जगबाटी फोरलेन के पास अहले सुबह हुई दो बाईक की टक्कर में मोटर साईकिल सवार तीन कांवरियों की मौत हो गयी। मुफस्सिल थाना अंतर्गत कटिहार ऊदामा रेखा निवासी दो युवक सूरज कुमार एवं कृष्णा राम एक मोटर साईकिल से मनिहारी गंगाघाट जल भरण को अहले सुबह निकले थे।इसी क्रम में महिआरपुर जगवाटी फोरलेन पर वितरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटर साईकिल से आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि कटिहार के उक्त दोनों युवा कांवरियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इस घटना में मृतक के अलावा अन्य दो युवक में एक पूर्णिया बेलागंज सरसी निवासी दीवाना यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और दुसरा गंभीर रूप से घायल पूर्णिंयां सरसी निवासी सुधांशु यादव बताये जाते हैं। । घटना के संबंध में मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने जानकारी दी कि घटना की सूचना पर तत्काल मनिहारी पुलिस त्वरित कार्वाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा ।जबकि घायलों को चिकित्सा हेतु भेजा।बाद में इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी सरसी के दो कांवरियों में एक की मौत हो जाने की खबर प्रकाश में आयी है। इस घटना से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा है।तीसरी सोमवारी को शिव जलाभिषेक को लेकर मनिहारी गंगातट पर जन सैलाब ऊमड़ा था।

Previous post कांटाकोस रेलवे मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, बंगाल टीम ने जीत दर्ज की
Next post जन सुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक में प्राणपुर के जनप्रतिनिधि समाजसेवी की भी मौजुदगी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial