November 12, 2026

लगन लाने जा रहे दो बाइक की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल एक रेफर।

Read Time:1 Minute, 9 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र में बुधवार को बाघमारा पुल के समीप एन एच 31 सड़क पर दो बाइक की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार घायल संतलाल मंडल, उम्र 35 वर्ष पिता कैलू मंडल, शंभू मंडल उमर 55 वर्ष पिता भूखों मंडल, राजेश यादव उम्र 25 वर्ष, पिता सरवन यादव सभी धूसर निवासी को प्राथमिक स्वास्थ्य मैं स्थानीय लोगों के द्वारा भर्ती कराया गया। वही तीनों घायलों का डॉक्टर रितेश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वही बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतलाल मंडल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही बताया गया कि तीनों लगन लाने के लिए नवगछिया अभिया गांव जा रहे थे। वही बाइक सवार धक्का मार के भागने में सफल रहा।

Previous post ट्रेन से सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को कुरसेला में उतार कर स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती
Next post एसडीएम द्वारा अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उठाए गए कदम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial