May 26, 2026

तीन महिलाओं का किया बंध्याकरण ।

Read Time:1 Minute, 8 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में गुरुवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तीन महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि एन जी ओ जननी सूर्या के नहीं आने के उपरांत डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के द्वारा बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में तीन महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें जांच के बाद सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या को नियंत्रण में रखने को लेकर प्रत्येक सप्ताह अस्पताल में शिविर का आयोजन कर महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं को ऑपरेशन के बाद दवाई एवं अन्य सुविधा का भी लाभ दिया जाता है।

Previous post मनिहारी के उत्तरायण गंगा तट पर चैती छठ की धूम, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य।
Next post 180 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial