June 25, 2026

ओवरलोड ट्रकों पर फिर चला परिवहन विभाग का डंडा, ट्रक चालकों को अंतिम चेतावनी।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद के नेतृत्व में एमवीआई और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने एक बार फिर घाट पर छापेमारी कर ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई। अचानक हुई कार्रवाई से घाट क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पदाधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व बुधवार को भी 25 ट्रकों को डिटेन कर उनके चालान व मापी की जांच की गई थी, जिसमें तीन ट्रक ओवरलोड पाए गए थे और करीब डेढ़ लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई थी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुनः कार्रवाई की गई है। ट्रक व जहाज संचालकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि आगे से केवल अंडरलोडिंग करें, सभी वैध कागजात रखें एवं माइनिंग चालान साथ रखें, अन्यथा सख्त कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।

Previous post गुप्त सूचना पर छापेमारी, 72 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
Next post हंसवर में मां जानकी धाम की स्थापना की ऐतिहासिक पहल, गांधी यादव बने जामवंत नगर घाट के अध्यक्ष।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial