August 28, 2026

बारह वर्षीय बालक की पानी के धार में डुबने से मौत।

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बढ़ते जलस्तर और अभिभावकों की लापरवाही के कारण बच्चों के डुबने का सिलसिला मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में थम नही रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलारपुर सिज निवासी डबलु मंडल के बारह वर्षीय पुत्र साजन कुमार की उत्तरी कांटाकोश स्थित मुजवर ग्राम के समिप पानी के धार में डुबने से मौत हो गई।साजन मंगलवार को ही दिलारपुर सिज से अपने नानी के घर आया था। सूचना पर सब इंस्पेक्टर संजय यादव पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई करते हुए शव को अंत्य परिक्षण के लिए भेज दिया।इस घटना पर मुखिया शिवजी यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Previous post वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से 181 लीटर विदेशी शराब बरामद।
Next post चाकू मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial