July 28, 2026

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा चलाए जा रहे दो दिवसीय चेरिटेबल जांच शिविर का हुआ समापन

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

मारवाड़ी युवा मंच बारसोई शाखा एवं BDG रमेश गोयल जी की संस्थान द्वारा संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया । इन दो दिन तक चलने वाले शिविर में लगभग 700 लोगों का प्राथमिक जांच कर आवश्यक दवा दिए गए। इस दौरान जांच हेतु आए हुए ग्रामीणों का आंखों का प्राथमिक जांच कर चश्मा वितरण किया गया। वही कई लोगों का दांतो का उपचार , जेनरल फिजिशियन द्वारा सामान्य रोगी का जांच किया गया । इस कार्यक्रम की हौसला अफजाई करने एवं लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु नपं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम , सहित कई वार्ड पार्षद शिविर में उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मंच के अध्यक्ष युवा बिपिन पाटनी सचिव राघव कुमार अग्रवाल , संयुक्त सचिव आशीष कुमार जैन , कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, सदस्य जिनेन्द्र बड़जात्या,तुषार पटनी, अंगद जैन,मोनू जैन ,कमलेश जैन, तेजपाल जैन सहित अन्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Previous post फाइलेरिया मरीजों की पहचान के लिए जिले में शुरू हुआ नाइट ब्लड सर्वे
Next post मुख्य सड़क मरम्मत कार्य का पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial