November 14, 2026

दो शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 45 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

रौतारा पुलिस ने गोविंदपुर गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो शराब तस्कर को 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दुखन कुमार पिता किशुनदेव चौहान व प्रेमचंद उरांव पिता दाशो उरांव दोनों साकिन गोविंदपुर थाना रौतारा को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दोनों अभियुक्त को गोविंदपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। जिसमें 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके पर पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत उक्त शराब तस्कर के विरुद्ध कांड संख्या 17/24 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीने व बेचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर एस आई साधना कुमारी सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post पांच दिवसीय वस्तानिया परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न ।
Next post प्रधानमंत्री ने नये विद्युतीकृत खंडों, पटरियों का दोहरीकरण रेलवे गुड्स शेड, वर्कशॉप, लोको शेड, पिट लाइन का किया उद्धाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial