November 10, 2026

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

Read Time:1 Minute, 24 Second

क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार कि शाम घटित दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते चले कि पहली दुर्घटना एनएच 31 पर लालमुनी धर्मकांटा के समीप घटित हुई। जिसमें एक युवक अर्जुन कुमार पिता संजय मंडल क़ुरसेला बस्ती निवासी सड़क पार करने के दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना कटरिया चौक एनएच 31 सड़क पर घटित हुई। जहाँ एक अज्ञात वाहन ने बंटी कुमार झा कटरिया निवासी को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क़ुरसेला में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Previous post आरपीएफ पूर्णिया द्वारा ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत यात्री की बचाई गई जान
Next post सांसद ने निर्माणाधीन गौशाला फ्लाई ओवर का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial