May 25, 2026

10 लीटर 500 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर हुआ गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 34 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में 10 लीटर 500 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौके पर थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा पोखर समीप सड़क में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर विकास कुमार महतो व दीपक कुमार महतो दोनों पिता सुरेश महतो साकिन कालीगंज थाना हसनगंज को 10 लीटर 500 एमएल अंग्रेजी शराब व एक पल्सर बाइक, एक एंड्राइड मोबाइल के साथ दोनों शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया गुप्त सूचना पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अभियुक्त को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।मौके पर पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत उक्त शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post कटिहार में घंटो स्पेशल ट्रेन रुकने से यात्री हुए आक्रोशित कामाख्या आनंदविहार एक्सप्रेस 3 घंटा से अधिक कटिहार स्टेशन पर रही खडी़
Next post अग्नि से बचाव हेतु माॅक ड्रील कर जागरुकता कैलेंडर वितरण किया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial