कटिहार में घंटो स्पेशल ट्रेन रुकने से यात्री हुए आक्रोशित कामाख्या आनंदविहार एक्सप्रेस 3 घंटा से अधिक कटिहार स्टेशन पर रही खडी़
प्रवीण कुमार (कटिहार)
ई सी रेल अंतर्गत सेमापुर और काढ़ागोला में रेल प्रशासन द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चलने के कारण राजधानी सहित कई ट्रेनों को शनिवार को कटिहार सहित अन्य स्टेशनों पर कंट्रोल किया गया। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन कामाख्या आनंदविहार एक्सप्रेस 3 घंटा से अधिक कटिहार स्टेशन में खडी़ रही। जिस कारण यात्रियों ने जमकर स्टेशन पर शोर मचाया। इतना ही नही कुछ आक्रोशित यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइवर को पकड़कर स्टेशन मास्टर के कार्यालय में ले गए। बाद में स्टेशन मास्टर और सुरक्षा अधिकारियों और कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद ट्रेन के ड्राइवर को यात्रियों ने छोड़ा। वही नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कटिहार स्टेशन पर भाया लखनऊ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को भी रेल प्रशासन द्वारा कंट्रोल किया गया। जबकि इस कारण कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म को बदल दिया गया। इस कारण घंटो ट्रेन कटिहार स्टेशन सहित न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार के बीच कई स्टेशनों पर कंट्रोल रही। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
