कुर्सेला NH-31 पर अहले सुबह दो ट्रकों में भीषण टक्कर, चालक–उपचालक बाल-बाल बचे
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बुधवार की अहले सुबह एनएच-31 स्थित मक्का गोदाम के समीप दो बड़े वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय से गुवाहाटी जा रहा पाइप लदा ट्रक हाईवे पर आगे बढ़ रहा था, इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रहा मकई लदा ट्रक ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। इसी कोशिश में दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पाइप से भरा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा।जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही कुर्सेला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जाम लगे वाहनों को एक-एक कर हटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाने में जुटी थी।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
