August 24, 2026

कटिहार सेंट्रल बैंक में कार्यरत होमगार्ड का असामयिक निधन, परिवार ने नौकरी की लगाई गुहार।

Read Time:1 Minute, 19 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 सब्जी फरोष टोला निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड जवान मोहम्मद शमीद का बुधवार को असामयिक निधन हो गया। वे 1988 से सेवा में थे और 2029 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा मोहम्मद जफर बीटेक पास कर नौकरी की तलाश में है। परिजनों व समाजसेवी करण मानस और पार्षद प्रतिनिधि मो ज़ावेद ने जिला कप्तान से परिवार के भरण-पोषण हेतु पुत्र को नौकरी देने की मांग की है। उनके निधन की खबर सुनकर रिश्तेदारों और समाज के लोगों का जमावड़ा बढते जा रहा है। इस अवसर पर मो इब्राहिम,शरीफ,कलाम, इकबाल,महताब,तसरूल, फिरोज,सहवाज, महमूद, जहांगीर सहित दर्जनों रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद थे।

Previous post वोटर अधिकार यात्रा की सफलता पर सांसद व जिलाध्यक्ष ने किया आभार व्यक्त
Next post बारसोई अनुमंडल में नव पदस्थापित एसडीएम को नपं प्रतिनिधियों ने बुकें देकर किया स्वागत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial