12 मार्च से वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ होगी : डीआरएम
न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच चलेगी -किशनगंज,बारसोई, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी से होकर गुजरेगी।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच आगामी 12 मार्च से वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने जा रहा है। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया की कटिहार रेलमंडल से संभवतः आगामी 12 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होगा। जिसके लिए ट्रेन की नई और अत्याधुनिक रैक न्यू जलपाईगुड़ी पहुंच चुका है। जिसका ट्रायल मंगलवार को एनजेपी और पटना के बीच सफलतापूर्वक हो गया है। यह ट्रेन मंगलवार को ट्रायल में न्यू जलपाईगुड़ी पटना के बीच किशनगंज , बारसोई भाया कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय और बरौनी के रास्ते पटना तक चलाई गई।जिसका संभवत परिचालन न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच आगामी 12 मार्च से होगा। वही अभी इसके लिए आधिकारिक रूप से तिथि का निर्धारण नहीं हुआ है। रेल प्रशासन द्वारा ट्रायल के लिए न्यू जलपाईगुड़ी से मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 05:15 बजे खुली और किशनगंज 06:15 पर आई और पुनः दो मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन किशनगंज से खुलकर सुबह 7.45 मिनट पर कटिहार पहुंची और फिर 07 बजकर 50 मिनट पर कटिहार से खुलकर नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर में रुकते हुए दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंची। वही पुनः यह ट्रेन दोपहर 01 बजे पटना से खुलकर और शाम 05 बजकर 35 मिनट पर कटिहार होते हुए रात के आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंची। गोरतलब है की उक्त ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद आगामी 12 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को उद्घाटन स्पेशल के रूप में हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाएगा। वही रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 12 मार्च को 12 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अलग अलग जगह के लिए खुलेगी।
