July 27, 2026

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्नान पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 58 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर पंचायत अंतर्गत मनरेगा भवन के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर केंद्र सरकार से संपूर्ण भारत में जातिगत जनगणना की मांग बढ़ती महंगाई बेरोजगारी एवं नई शिक्षा नीति के खिलाफ युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया! उक्त कार्यक्रम में राजद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया! उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रधान महा सचिव हसन आरजू एवं वशिष्ट अतिथि के रूप में राजद पार्टी के शिव नारायण यादव एवं प्रमोद सिंह उपस्थित हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को राजद परिवार की ओर से बुके एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गयाचौपाल कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार को आम जनता का विरोधी पार्टी बताते हुए जमकर निशाना साधा एवं संपूर्ण भारत में जातिगत जनगणना कराने की मांग की है!मौके पर लक्ष्मीकांत विश्वास, शेख मजिरुद्दीन, शम्भू केवट, शाहबुद्दीन,रविन्द्र यादव, दीपक कुमार, इकरामुल, रंजीत कुमार, सुबोध यादव, तनवीर आलम, राम मुर्मू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे!

Previous post व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर तोहिद नैयर हुए विजयी घोषित ।
Next post प्रधानमंत्री के मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial