November 14, 2026

घरेलू व परिवारिक मामलों की सुनवाई हेतू ग्राम कचहरी का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 18 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर मनरेगा भवन प्रांगण में घरेलू व परिवारिक मामलों की सुनवाई को लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। मौके पर ग्राम कचहरी की अध्यक्षता सरपंच तल्लू हेंब्रम ने किया। सरपंच तल्लू हेंब्रम ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों से पारिवारिक विवाद, मारपीट, फौजदारी, बटवारा सहित कई मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं, जिसमें आज कुल 02 मामलों पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की पहल शुरु की गई। जिसमें 02 मामलों में एक मामलों पर सुनवाई की गई। साथ ही दुसरे मामलों की सुनवाई को लेकर अगली तारीख निर्धारित की गई।बताया पंचायत क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजित ग्राम कचहरी में वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर फरियादीगण आदि मौजूद रहे।

Previous post तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next post पदोन्नति पर एएसआई को बैच पहनाकर बधाई दी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial