घरेलू मामलों की सुनवाई को लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन, विवाद को सुलझाया गया
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के रामपुर व बलुआ पंचायत सरकार भवन प्रांगण में घरेलू व परिवारिक मामलों के निपटारा हेतू ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। मौके पर ग्राम कचहरी की अध्यक्षता सरपंच अनिल कुमार मंडल व सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा ने किया। मौके पर सरपंच अनिल कुमार मंडल व गजेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों से पारिवारिक विवाद, मारपीट, फौजदारी, बटवारा सहित कई मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं, जिसमें आज रामपुर में कुल दो मामलों पर व बलुआ में कुल तीन मामलों पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की पहल की गई है। बताया पंचायत क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया है। बताया ग्राम कचहरी में दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया गया। मौके पर आयोजित ग्राम कचहरी में वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच पंच सहित न्याय सचिव बबलू कुमार व फरियादीगण आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
